फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शिकायत का समयबद्ध समाधान करें सुनिश्चित : उपायुक्त

Thu, 17 Sep 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में वीरवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने समाधान शिविर में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में राजस्व, पुलिस, परिवार पहचान पत्र, बरसाती पानी निकासी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य जैसे विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में समाधान करने पर जोर दिया। इससे आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मनदीप कौर ने कहा कि जनहित के कार्य हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में होने चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर ये शिविर आयोजित किए जाते हैं। ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर लगते हैं।
विज्ञापन


समस्याओं का त्वरित समाधान
इन समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ मिले। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान शिविर में आकर प्रशासन के समक्ष रखें, जिनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें