फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में साढ़े 4 घंटे चला पीला पंजा, 50 से अधिक चबूतरे तोड़े

Thu, 17 Jul 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वार्ड-19 में चबूतरा तोड़ने का विरोध करने पर मकान मालिक को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 12वार्ड-19 में चबूतरा तोड़ने का विरोध करने पर मकान मालिक को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 13
टेलर मार्केट में टीम पहुंचने के बाद लामबंद हुए दुकानदार बीआई से बातचीत करते हुए। संवाद
फोटो 14
शहर की टेलर मार्केट में पहुंची जेसीबी। संवाद
फोटो 15
प्रेमनगर कॉलोनी में गली के अंदर बने चबूतरे को तोड़ती जेसीबी। संवाद
:::::::::::::::::::::::::::::::
- समाधान शिविर में मिलीं शिकायतों पर संज्ञान लेकर नगर परिषद ने वीरवार को वार्ड-19 और प्रेमनगर कॉलोनी में की कार्रवाई, टेलर मार्केट में एक सप्ताह का समय देकर लौटी टीम
- ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी कार्रवाई के दौरान रहा मौजूद, एक जगह टीम के साथ हुई गाली-गलौज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने वीरवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई की। शहर में करीब साढ़े चार घंटे पीला पंजा चला। इस दौरान 50 से अधिक चबूतरे तोड़े गए। वार्ड-19 और प्रेमनगर कॉलोनी में टीम ने विरोध को अनदेखा किया जबकि टेलर मार्केट के दुकानदारों के लामबंद होने पर टीम ने स्वयं चबूतरे तोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में गलियों में बने चबूतरों की शिकायतें पहुंची थीं। इन पर संज्ञान लेकर नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। वीरवार को की गई कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया। वहीं, नगर परिषद टीम ने वीरवार दोपहर से शाम तक तीन जगहों पर कार्रवाई की। पहले दोपहर साढ़े 12 बजे टीम जयसिंह बवासीर अस्पताल वाली गली में पहुंची और भगत सिंह चौक से लेकर मुख्य लोहारू रोड तक गली में बने चबूतरे तोड़े।
खास बात यह रही कि दस चबूतरे तोड़ते ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। वहीं, टीम ने महिलाओं को समझाकर कार्रवाई जारी रखी। टीम के 30 से अधिक चबूतरे तोड़ने के बाद शिकायतकर्ता महिला ही वहां पहुंच गई। उसने कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया जबकि टीम ने एक समान कार्रवाई करने की बात कही। उस दौरान उक्त महिला ने गाली-गलौज भी की। हालांकि, बाद में महिला के साथ मौजूद युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। वहीं, शिकायतकर्ता महिला का चबूतरा न तोड़ने पर अन्य महिलाओं ने रोष जताया। महिला किरण, रामरति व सुशीला ने कहा कि अधिकारियों ने शिकायतकर्ता महिला का चबूतरा मजबूत बना होने का तर्क दिया और आगे बढ़ गए। उन्होंने भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

- टेलर मार्केट पहुंचते ही एकत्र हो गए दुकानदार, बीआई ने दिया समय
दोपहर करीब ढाई बजे टीम टेलर मार्केट पहुंच गई। वहां जेसीबी पहुंची देख दुकानदार लामबंद हो गए और उन्होंने कार्रवाई न करने की बात कही। उन्होंने सचिव गौरव शर्मा से भी बातचीत की। इसके बाद बीआई ने दुकानदारों को स्वेच्छा से चबूतरे तोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया।

- प्रेमनगर कॉलोनी में तोड़े चबूतरे
टेलर मार्केट के बाद टीम सीधे प्रेमनगर कॉलोनी पहुंच गई। यहां करीब डेढ़ घंटे तक टीम ने अतिक्रमण हटओ मुहिम चलाई। इसके तहत यहां भी दस से अधिक चबूतरे तोड़े गए। खास बात यह रही कि यहां लोगों ने घर के बाहर चबूतरे बनाने के साथ गली में लोहे के सरिये व एंगल भी लगा रखे थे। इससे वाहनों के टायर फट रहे थे। जेसीबी की मदद से इन लोहे के सरिये व एंगल को टीम ने उखड़वा दिया।
विज्ञापन


वर्सन
जिला प्रशासन के निर्देशों पर नगर परिषद की ओर से वार्ड-19 व प्रेमनगर कॉलोनी में गली की सीमा में बनाए गए चबूतरे तोड़ दिए गए हैं। टेलर मार्केट में एक सप्ताह बाद टीम फिर कार्रवाई करने पहुंचेगी।
-गौरव शर्मा, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें