फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को पशुपालन मेले में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें कर्मचारी : जेपी दलाल

Tue, 28 Feb 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में लोगों से मुलाकात करते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
विज्ञापन
बाढड़ा। चरखी दादरी का पशु मेला प्रदेश के कृषि व पशुपालन क्षेत्र को नई प्रेरणा देने का काम करेगा। इसमें अव्वल दर्जे के पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचेंगे। ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों का कृषकों, पशुपालकों व आमजन से सीधा जुड़ाव होता है इसलिए वे ग्रामीणों को पशुपालन मेले में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें। यह बात प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने ग्रामीण बैंक कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि व पशुपालन क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिससे ग्रामीण आंचल के कृषकों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने बैंक कर्मियों को पीएम सम्मान निधि, फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि जैसी योजनाओं में तत्परता से काम करने का आदेश देते हुए अपने दैनिक कामकाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतने का आह्वान किया।
उन्होंने पशु चिकित्सकों, बैंक कर्मचारियों व आमजन को पशु मेले का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से राज्य स्तरीय पशु मेले के प्रति आमजन को जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक प्रबंधक नवीन श्योराण, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप, विद्यानंद, आनंद फौजी, राजेंद्र पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें