फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 30 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक सुरेश। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा-समसपुर के बीच हाईवे पर ड्यूटी पूरी कर देर रात पैदल घर लौट रहे जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मृतक गांव समसपुर निवासी सुरेश लोहरवाड़ा (43) है। वह जलघर में की-मेन के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार सुरेश रविवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद करीब 11 बजे पैदल अपने गांव समसपुर के लिए निकला था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे लोहरवाड़ा और समसपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई अमनदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें