फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तत्कालीन बीडीपीओ और ग्राम सचिव समेत पूर्व सरपंच पर गबन का केस दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में एफआईआर की कॉपी दिखाते याची सतीश।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पैंतावास खुर्द के तत्कालीन सरपंच, ग्राम सचिव और बीडीपीओ के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। इसके लिए पैंतावास खुर्द के एक ग्रामीण ने गबन का आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

पैंतावास खुर्द निवासी याची सतीश ने बताया कि वर्ष 2017 से 2020 तक ग्राम पंचायत के कार्यकाल के दौरान गबन किया गया। आरटीआई के तहत जब उन्होंने जानकारी मांगी तो इसका खुलासा हुआ। याची ने बताया कि आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर पता चला कि अलग-अलग नाम के लोगों को काम के बदले भुगतान किया गया है और सबकी लिखाई एक जैसी है। इस कारण उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की।
याची सतीश और उनके अधिवक्ता हरदीप जाखड़ ने बताया कि याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तत्कालीन सरपंच आनंद, ग्राम सचिव सुशांत और बीडीपीओ नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसका पालन करते हुए सदर थाना पुलिस ने धारा 120 बी, 166, 188, 217, 409, 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन सरपंच आनंद, ग्राम सचिव सुशांत और बीडीपीओ नरेंद्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि गबन कितनी राशि का हुआ है। - दिलबाग सिंह, एसएचओ, सदर थाना, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें