फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी-नागौर बस सेवा शुरू, 390 किमी. का सफर हुआ आसान

Sun, 07 Jul 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी बस स्टैंड के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सालासर के बाद दादरी रोडवेज डिपो ने नागौर के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू कर दी है। सप्ताह में चार दिन बस दादरी से और तीन दिन नागौर से चलेगी। यह बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बार-बार बस बदलने के झंझट से राहत मिली और सफर भी आसान हो गया।
बता दें कि दादरी से नागौर की एक तरफ की दूरी करीब 390 किलोमीटर पड़ती है। पहले डिपो से नागौर की सीधी बस सेवा नहीं थे। यात्रियों को तीन से चार बस बदलकर नागौर पहुंचना पड़ता था। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय डिपो अधिकारियों ने सीधी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए टाइमटेबल भी जारी कर दिया। टाइमटेबल मिले के बाद स्थानीय अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बस का संचालन शुरू करवा दिया है। नागौर बस सेवा शुरू होने से दादरी डिपो से विभिन्न लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों के अनुसार सुबह 8:40 पर बस दादरी से चलेगी, जो शाम 6:30 बजे नागौर पहुंचेगी। बस का रात्रि ठहराव नागौर में ही होगा और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बस नागौर से चलेगी और शाम करीब साढ़े चार बजे दादरी पहुंचेगी। यहां रात्रि ठहराव होगा। अगले दिन बस नागौर के लिए निर्धारित समय पर रवाना होगी।


इन लंबे रूटों पर चलती हैं इतनी बसें
रोडवेज ने दादरी से जयपुर के लिए 4 बसों का संचालन किया हुआ है। दादरी से चंडीगढ़ के लिए 10 बसों का संचालन हो रहा है। दिल्ली के लिए 8 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा पटियाला, कोटा, खाटूश्याम, हरिद्वार, कैथल, अलवर, सालासर, नागौर व पुष्कर आदि रूट पर भी बसों का नियमित संचालन हो रहा है।
विज्ञापन




लंबी दूरी वालीं बसों का टाइम टेबल

दादरी-जयपुर : सुबह 4:30, 5:30, 7:10 व 11:30 बजे
दादरी-चंडीगढ़ : सुबह 4:20, 6:20, 8:40, 10:30, 12:50, 15:10, 16:10, 17:10, 19:30 बजे।

दादरी- दिल्ली : सुबह 4:00, 5:00, 6:10, 8:40, 10:30, 12:50, 14:10, 16:00 व 16:40 बजे।

दादरी-पुष्कर : सुबह 9:30

दादरी-कोटा : सुबह 7:40

दादरी- अलवर : सुबह 7:20

दादरी- हरिद्वार : सुबह 7:10

दादरी- खाटूश्याम : सुबह 10:15

दादरी-पटियाला : सुबह 5:30

दादरी-नागौर: सुबह 8:40






नागौर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सुबह 8:40 पर दादरी बस स्टैंड से चलेगी और शाम साढ़े 6 बजे नागौर पहुंचेगी। वहां ये अगले दिन बस सुबह साढ़े 6 बजे दादरी आने के लिए रवाना होगी।
नवीन कुमार, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें