फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 गांवों में आठ घंटे रही बिजली गुल, ग्रामीण हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवीए सब पावर सब स्टेशन सांजरवास के अधीन आने वाले 18 गांवों में सोमवार तड़के गुल हुई बिजली आठ घंटे तक बाधित रही। सुबह चार बजे से बाधित बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे बहाल हुई। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

सांजरवास पावर सब स्टेशन के अधीन आने वाले गांव बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, लांबा, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, झींझर, भागेश्वरी, अचीना, बास, रानीला, सांजरवास, सांवड़ और फौगाट गांवों में सोमवार अलसुबह 4 बजे बिजली चली गई। गांवों में सर्दी और बारिश के चलते लोगों को अंधेरे में परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बिजली निगम के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि सोमवार अलसुबह 4 बजे सांजरवास सब स्टेशन की 33 हजार वोल्टेज की लाइन ब्रेक डाउन होने से गांवों में बिजली बंद रही। दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें