फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कर्मचारी यूनियन का विरोध प्रदर्शन निजीकरण और एक्सपो यूटिलिटी के खिलाफ भरी हुंकार

Wed, 01 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय के बाहर विरोध जताते कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मंडल कार्यालय परिसर में हरियाणा पावर कॉरपोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन की एक गेट मीटिंग हुई। इस बैठक के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार की जन एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से अलग से एक्सपो यूटिलिटी बनाने के प्रस्ताव और गुरुग्राम और नूंह जिलों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह नीतियां न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं बल्कि आम जनता के लिए भी नुकसानदेह साबित होंगी। बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं का निजीकरण आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा और सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा। आज पूरे प्रदेश में मंडल और उपमंडल स्तर पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की इन नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन के स्थानीय और क्षेत्रीय नेतृत्व ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी यूनिट प्रधान दलबीर सिंह दहिया, कमलदीप प्रीतम, अशोक, जितेंद्र (प्रधान), रविंद्र, संजय, रविकांत, जोगिंदर, हंस कुमार (अटेला), अनिल, रविंद्र यादव, राकेश, महेश दहिया, अमरीक सिंह, रविंद्र हिंडोल, राजेश, प्रदीप, वीरभान, रविंद्र, रवि बिड़लान और प्रधान प्रवीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें