फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2152 ट्रांसफार्मरों की जांच कर मरम्मत करेंगी बिजली निगम की टीमें

Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में बिजली की खपत बढ़ेगी। इसे देखते हुए बिजली निगम शहर के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मरम्मत कार्य फीडर वाइज किया जाएगा। इसके तहत 2152 ट्रांसफार्मरों की जांच कर उनकी खामियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब 22 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन्हें 12 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली निगम विशेष तैयारियां करने जा रहा है ताकि फॉल्ट न आने पाए और लोगों को परेशानी न हो। इस समय बिजली निगम चरखी और रेलवे रोड समेत घसोला पावर सब स्टेशन से शहरी कॉलोनियों को रोशन कर रहा है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर में उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रांसफार्म के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 860 लाल रंग के छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। लाल रंग के एक ट्रांसफार्मर से 20 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है।

- योजना के तहत ये भी होंगे काम
अब निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ, पुराने जंपर बदलने का काम किया जाएगा। ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा जांची जाएगी और जरूरत के अनुसार केबल भी डाली जानी हैं ताकि फॉल्ट कम से कम आएं। शहर में वैसे तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन फॉल्ट ज्यादा मात्रा में आने की वजह से आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है।
विज्ञापन



- 15 प्रतिशत खपत बढ़ने का अनुमान
त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम विशेष फोकस कर रहा है, क्योंकि त्योहारों के दौरान बिजली की खपत भी 15 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ जाती है। शहर की प्रतिदिन की बिजली खपत औसतन तीन लाख यूनिट है।
- 20 दिन में पूरा होगा काम
निगम ने मरम्मत कार्य के लिए टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें बारी-बारी से फीडर वाइज मरम्मत का काम करेंगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यह काम शुरू होगा और 20 दिन के अंदर ये काम पूरा हो जाएगा। इससे सर्दी के मौसम में भी उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।

बिजली निगम त्योहारी सीजन को देखते हुए लाइनों को दुरुस्त करने का काम करेगा। इसके तहत ट्रांसफार्मरों की जांच कर तेल डाला जाएगा और जंपर बदले जाएंगे। नई तार भी इसके तहत तहत लगेंगे।
विज्ञापन


सुदीप कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें