फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पानी उठान के लिए 152 जगहों पर बिजली कनेक्शन की दरकार

Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एक्सईएन वेदपाल सांगवान जेई को आवश्यक निर्देश देते हुए।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश के पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग को जिला भर में 152 जगहों पर बिजली कनेक्शन की दरकार है जबकि धरातल पर 47 कनेक्शन हो चुके हैं। वहीं, सिंचाई विभाग ने बाकायदा सभी जेई व एसडीओ को प्रतिदिन साइट की विजिट करने के निर्देश दिए हैं और ब्लाॅक वाइज जेई की ड्यूटी भी लगाई गई है। जलभराव की सूचना देने के लिए साइट जेई के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि पानी उठान में किसी प्रकार रुकावट न आने पाए।
विज्ञापन

जिले के नहरी क्षेत्रों में जलभराव की ज्यादा दिक्कत बनी रहती है। शहर ही नहीं जिले के कई गांव भी ऐसे हैं जिनके नजदीक से मुख्य नहरें गुजरती हैं। जिससे कई बार शहर में भी बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। कई बार ज्यादा पानी आने से नहरें ओवरफ्लो भी हो जाती हैं। दूसरी ओर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले सप्ताह से बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से जल निकासी का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाता है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान ने एसडीओ व जेई की मीटिंग लेकर जल निकासी के लिए तुरंत प्रभाव से चिह्नित जगहों पर मोटर लगाने व अपने अधीन क्षेत्र में लगातार साइट की विजिट करने को कहा है। सरपंच व अन्य लोगों से मिलते रहने की हिदायत दी है ताकि जल निकासी का कार्य सुचारु रूप से चले।
- इन जेई की लगाई ड्यूटी
सिंचाई विभाग ने ब्लॉक वाइज जेई की तैनाती की है। जल निकासी को लेकर कोई समस्या है तो ग्रामीण संबंधित ब्लॉक के जेई से सीधा संपर्क कर सकते हैं। दादरी ब्लॉक के अंतर्गत झज्जर रोड के साथ लगते गांव समसपुर, बिगोवा, अचीना, मोरवाला के लिए जेई संजय के पास उनके मोबाइल नंबर 86839-30872 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार गांव लोहरवाड़ा व नीमली के लोग जेई पवन के मोबाइल नंबर 90343-81326 पर जलभराव की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। गांव कन्हेटी, भागवी, सरूपगढ़-सांतोर के ग्रामीण जेई रजनीश से मोबाइल नंबर 90508-13636 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बौंदकलां ब्लॉक के अंतर्गत रोहतक रोड के साथ लगते गांवों के लोग जेई हरिदत्त से मोबाइल 90506-29008 पर संपर्क करें। दादरी झोझूकलां ब्लॉक के अंतर्गत भिवानी रोड, लोहारू रोड व महेंद्रगढ़ रोड के साथ लगते गांवों के लोग जेई इंद्रपाल से मोबाइल 97289-44215 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


- 100 से ज्यादा जगहों पर पानी उठान का काम शुरू
जलभराव वाले संवेदन व अति संवेदनशील गावों में 152 अस्थायी फ्लड बिजली कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। अब तक 47 कनेक्शन बिजली निगम ने चालू कर दिए हैं। सिंचाई विभाग ने 100 से ज्यादा स्थानों पर पानी उठान के लिए मोटर लगाने का काम शुरू किया हुआ है। करीब 25 गांवों में मोटर लगाई जानी हैं। कई गांवों में मोटरें चालू करवा दी गई हैं।
- वाटर लेवल ऊपर आने से बनती है विकट समस्या
जिला के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी की निकासी के प्रबंध होने के बाद भी हालात खराब हो जाते हैं। खासकर निचले भागों में जलभराव ज्यादा बनता है। शहर से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव चरखी में तीन दिशाओं से नहर गुजरती हैं ऐसे में इस गांव के चारों ओर पानी भर जाता है। गांव की जमीन में चव्वा की समस्या बन जाती है जिससे पानी निकासी करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी प्रकार दिल्ली रोड पर गांव इमलोटा, अचीना, सरुपगढ़, सांतौर व भागवी आदि गांवों में भी जलभराव ज्यादा मात्रा मेें होता है।

- बिजली फॉल्ट बन रहे बाधा
सिंचाई विभाग अधिकारियों का मानना है कि कई बार बारिश में बिजली लाइनों में फॉल्ट आने पर पंप व मोटरें पानी का उठान नहीं कर पाते जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। जलभराव से फसलें खराब हो जाती हैं। इन लाइनों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि बिजली से पंप नियमित रूप से चलते रहें। मानसून सीजन में नहरों में भी पानी लगातार चलता है। पीछे हेड से बारिश के पानी का दबाव बनने से सभी नहरों में पानी छोड़ना पड़ता है ताकि यमुना व अन्य प्रमुख नदियोंं में उफान न आए और पानी का वितरण होता रहे।
बिजली के 152 अस्थायी कनेक्शन के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा जा चुका है। अब तक 47 कनेक्शन जारी हो चुके हैं। पानी निकासी के लिए सभी साइटों पर पंप व मोटर लगा दिए गए हैं। कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीण अपने एरिया के जेई से मोबाइल पर भी जलभराव की समस्या अवगत करवा सकते हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में मोटरें चालू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

-वेदपाल सांगवान, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें