फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ का पुतला जलाकर जताया रोष

Wed, 29 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यालय के गेट पर शहरी एसडीओ का प्रतीकात्मक पुतला जलाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 11 : कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन


फोटो 12 : कार्यालय के गेट पर शहरी एसडीओ का प्रतीकात्मक पुतला जलाते कर्मचारी। संवाद
तकनीकी कर्मचारियों के तबादले के विरोध में पेन-प्लास छोड़ हड़ताल 15वें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। साझा बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान धरनारत कर्मचारियों ने तकनीकी कर्मचारियों के तबादले के विरोध में उच्च अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही निगम के शहरी एसडीओ का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक बिजली निगम के प्रशासनिक अधिकारी उनकी मांगें नहीं मानेंगे, तब तक पेन-प्लास छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को धरने की अध्यक्षता एचएसईबी यूनिट प्रधान अनिल कुमार फोगाट, दिनेश सैनी की ओर से की गई। वहीं, मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान विनय कुमार ने किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान कर्मचारी नेताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों के किए गए तबादले को कर्मचारी विरोधी कदम बताया। लंबे समय से धरनारत कर्मचारियों की मांगें नहीं मानने से क्षुब्ध कर्मचारियों ने शहरी एसडीओ का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर विरोध किया गया। इसके बाद कार्यालय के मुख्य गेट पर पुतले को जलाया गया।
विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे महासंघ जिला प्रधान ओमबीर राणा, पूर्व सर्कल सचिव सूरजमल लेघा, रमेश गारणपुर ने कहा कि पहले से जिले में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कम चल रही है। अब इनका तबादला करने से बिजली उपभोक्ताओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूनिट नेता नवरत्न शर्मा ने कहा कि अगर समय रहते हुए बिजली निगम के प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों को नहीं माना तो आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है। इसके अलावा, राज्य पूर्व वित्त सचिव राजकुमार सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ अपनाई गई तबादला नीति प्रदर्शनकारियों को बड़े आंदोलन की ओर धकेलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें