फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अस्पताल की बिजली आपूर्ति 65 मिनट रही गुल, मोबाइल की रोशनी में जांची बीपी

Tue, 11 Mar 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बीपी का जांच करते हुए स्टाफ नर्स। संवाद
विज्ञापन
वर्जन चाहिए
विज्ञापन

फोटो: 27
अस्पताल में मोबाईल टॉर्च की रोशनी में बीपी का जांच करते हुए स्टाफ नर्स। संवाद

फोटो: 28
बिजली गुल होने के बाद ऑर्थो ओपीडी में छाए अंधेरे में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

फोटो: 29
रमेश कुमार।
फोटो: 30
संदीप कुमार।

फोटो: 31
ममता देवी।
::::::::::
ग्राउंड रिपोर्ट:
- 32 डिग्री अधिकतम तापमान के बीच एक घंटे से अधिक समय के बिजली कट ने मरीजों को किया बेहाल, सेवाएं हुईं प्रभावित, टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में बुधवार को 65 मिनट तक बिजली गुल रही। इससे 500 से अधिक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कक्षों में स्टाफ ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने से गर्मी का प्रकोप बना रहा। वहीं, दोपहर में ठीक 12:05 बजे अस्पताल की बत्ती गुल हो गई। इससे पर्ची बनाने से लेकर चिकित्सक कक्षों और लैब की सेवाएं प्रभावित हो गईं। स्टाफ नर्सों को अपने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों की बीपी की जांच करनी पड़ी।
वहीं, मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ा है। जेनरेटर की सुविधा भी है। बावजूद इसके 65 मिनट का बिजली कट लगना व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
मरीजों ने जिला प्रशासन से नागरिक अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ताकि, उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए एक घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, पहले पर्ची कटवा चुके मरीजों के नमूनों की जांच भी नहीं हो पाई। अस्पताल में लंबे समय तक बिजली कट लगने की समस्या कई बार बनने के बाद भी स्थायी समाधान न होने से मरीजों में नाराजगी है।

- प्रतिदिन पहुंचते हैं 800 से अधिक मरीज
नागरिक अस्पताल की दैनिक ओपीडी 800 तक है। मंगलवार को दोपहर के समय बत्ती गुल होने से करीब 300 से अधिक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, दिक्कतें झेलने वाले तीमारदारों की संख्या भी करीब 200 से अधिक रही।
- मरीजों व तीमारदारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
बड़े भाई पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका उपचार करवाने के लिए ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगा हुआ था। अचानक लाइट चली गई। पर्ची तक नहीं कटवा पाया हूं। अब बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही ओपीडी पर्ची कटवा पाऊंगा।
-रमेश कुमार, समसपुर
- अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पिछले दो दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। मेडिकल सेना कार्यालय में जमा करवाना है। आज भी एक घंटा हो चुका है लेकिन अब तक ओपीडी पर्ची तक नहीं कटवा पाया हूं। सोमवार को भी बिना काम कराए ही लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, फोगाट सांजरवास
- बदलते मौसम के कारण पिछले दो सप्ताह से बुखार के साथ खांसी और जुकाम होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। एक घंटे से लाइट नहीं है। अब तक ओपीडी पर्ची भी नहीं कटवा पाए हैं। लगता है बुधवार को दोबारा दादरी की भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।
-ममता देवी, समसपुर

वर्जन
नागरिक अस्पताल में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा था। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। आगे से मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डाॅ. राहुल राठी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें