फोटो- 01
बाढड़ा क्षेत्र की ढाणी में बने मकान। संवाद
-सरकार ने बिजली निगम को दिए थे ढाणियों में बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश, अब उपभोक्ताओं को आठ घंटे तीन व आठ घंटे दो फेज की मिलेगी बिजली आपूर्ति
जिले में 168 ग्राम पंचायतों के अलावा हैं 90 से अधिक ढाणियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिजली निगम ने जिले की ढाणियों में 4,000 घरों को बिजली कनेक्शन जारी कर दिए हैं। इन्हें सरकार के निर्देशों पर कनेक्शन जारी किए गए हैं। अब ढाणियों में बसे करीब चार हजार बिजली उपभोक्ताओं को आठ घंटे तीन व आठ घंटे दो फेज बिजली आपूर्ति मिलेगी। बिजली निगम ढाणियों में एपी फीडर के साथ लगे पैट ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति कर रहा है।
जिले के बहुत से ऐसे गांव हैं, जिनमें लोग गांव के पुराने मकानों को छोड़कर बाहरी सीमा या खेतों में मकान बना लिए। धीरे-धीरे इन क्षेत्रों में ढाणियां बस गईं। इनमें मकानों की संख्या 20 से 50 तक है। ऐसे में इन लोगों को बिजली संबंधी परेशानी होती रही जबकि बिजली मूलभूत सुविधाओं में बड़ी जरूरत है। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
पिछले दिनों सरकार ने निर्देश दिए थे कि सभी ढाणियों में बिजली कनेक्शन जारी किए जाएं। ताकि, इन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। गत 11 फरवरी 2022 में तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिजली अधिकारियों को इसे सिरे चढ़ाने के लिए सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे। ताकि, हर मकान मालिक को बिजली कनेक्शन जारी हो सके। इसके लिए बिजली निगम को अलग से पोल भी लगाने पड़े। अब बिजली निगम ने ढाणियों में 100 प्रतिशत कनेक्शन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- ऐसे मिल रही बिजली आपूर्ति
ढाणियों में पैट ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई है, क्योंकि, ये ढाणियां अधिकतर ऐसे क्षेत्रों में बसी हैं, जहां से एपी फीडर यानी बिजली ट्यूबवेलों की तीन फेज की लाइनें गुजरती हैं। ऐसे में यहां पैट ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। पैट ट्रांसफार्मर पावर सब स्टेशन से स्वत: सिस्टम प्रणाली से जुड़े हैं। जब एपी फीडर से बिजली ट्यूबेवल के लिए तीन फेज की आपूर्ति की जाएगी तो ढाणियों को तीन फेज बिजली मिलेगी। तीन फेज की बिजली से जमीन से पानी की उठान की मोटरें नहीं चल सकेंगी। एपी फीडर के बाद पैट ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाती है।
- जिले में 1170 ट्रांसफार्मरों से होती है आपूर्ति
इस समय तकरीबन घरों में बिजली कनेक्शन है। जिले में इस समय 11170 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिये आपूर्ति की जा रही है। जिले में कुल बिजली उपभोक्ता 1.70 लाख हैं। अब तो पावर सब स्टेशनों की भी कमी नहीं है। प्रतिमाह बिजली की खपत 8 करोड़ 60 लाख यूनिट तक है। बिजली आपूर्ति में सुधार व विस्तार पर भी बिजली निगम की ओर से समय-समय पर योजनाएं तैयार की जाती हैं।
वर्सन
सभी ढाणियों में बिजली कनेक्शन जारी कर दिए हैं। ढाणियों में पैट ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन ढाणियों में 4 हजार लोगों को कनेक्शन जारी किए गए हैं। ढाणियों को आठ घंटे तीन फेज बिजली मिलेगी।
-रामसिंह, एसडीओ, बिजली निगम