फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवक से मारपीट, तोड़फोड़ मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। थाना बौंद कलां क्षेत्र के गांव सावड़ में एक युवक से मारपीट, घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में अपराध शाखा दादरी पुलिस ने आठवें आरोपी गांव सावड़ निवासी अश्वनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 27 जून 2026 को गांव सावड़ निवासी नितिन नारनौल से अपने घर आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोटरसाइकिल पर सामान लेने गांव के बस अड्डे जा रहा था। आरोप है कि करीब 15 से 20 युवकों ने उसका रास्ता रोका।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर नितिन के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें लगीं। मारपीट के बाद आरोपी युवक पीड़ित के घर में घुस गए। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की और जाते समय नितिन व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर थाना बौंद कलां में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही उज्ज्वल उर्फ जुजु, निखिल, नितेश, रतन, ललित उर्फ एलटी, रोहित उर्फ गोलिया और दिनेश उर्फ सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया था। अब आठवें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें