शिविर में हाथों पर रचाई गई मेहंदी दिखाती स्वयंसेविकाएं।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज की छात्रा एनएसएस इकाई द्वारा दादरी के कीकरवासनी स्थित ऐतिहासिक श्री हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन बुधवार को प्रात:कालीन सत्र में मुख्य अतिथि अधिवक्ता डॉ. सुभाष जैन ने शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो हमें जीवन के हर पहलू में सफल बनाती है। हमें शिक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी योगदान कर सकते हैं।
सांयकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर भूगोल विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. संगीता ने स्वयंसेविकाओं को जलवायु परिवर्तन से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है जिसका सामना हम सभी को करना होगा। हमें इसके प्रति जागरूक होना होगा और इसके प्रभावों को कम करने के लिए काम करना होगा।
इस दौरान मेहंदी और रंगोली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. गरिमा श्योराण ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो हमें जीवन के हर पहलू में सफल बनाती है और समाज को बदलने की ताकत देती है। शिविर के दौरान पायल, मीना, राखी, दिशा, पंकज, मनीषा, रितिका, ऊषा, विधि, मोनिका आदि का अहम योगदान रहा।