फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ बोलने वालों के घर पर ईडी की रेड की जा रही है : सुभाष गोयल

Sat, 01 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री सुभाष गोयल और कांग्रेस पदाधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र की मोदी सरकार अडानी का बचाव कर रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों के घर पर ईडी की रेड की जा रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है। यह बात पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी सुभाष गोयल ने प्रेसवार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अडानी और मोदी के काले कारनामों की पोल खोलने पर उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई है। देश की जनता को पता है कि मोदी सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के देशभर में बढ़ते प्रभाव को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने के अलावा कोर्ट और ईडी का सहारा ले रही है। इस अन्याय को देश की जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
देश की जनता को पता है कि केंद्र सरकार के बड़े नेता अडानी का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी की इतनी जल्दी लोकसभा सदस्यता रद्द करके अपना असली चेहरा दिखा दिया है। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रदर्शन करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की नाकामियां बताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म कर रही है। आज यदि कोई वर्ग बीजेपी द्वारा किए गए चुनावी वायदों को याद दिलाने की कोशिश करता है तो सरकार उस पर लाठियां बरसाती है।
विज्ञापन

- ये भी रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अनिल धनखड़, धर्मेंद्र सांगवान, अमन डालावास, जोरावर सांगवान, बलजीत फौगाट, राजू मान, नितिन जांघू, रणधीर घिकाड़ा, डॉ. ओमप्रकाश, सुशील, योगेश इमलोटा, कालू फौगाट, प्रीतम चेयरमैन, अधिवक्ता सुनील सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें