फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हाईवा खरीदने के बाद नहीं भरी किस्त, बेचने वाले ने दर्ज कराया केस

Sat, 01 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हाईवा खरीद मामले में पिचोपा निवासी एक व्यक्ति ने जेवली निवासी एक शख्स पर अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेवली निवासी शख्स ने उससे हाईवा खरीदने के बाद एक भी किस्त नहीं भरी और न ही उसे वाहन वापस दे रहा है। उसने अंदेशा जताया कि उक्त शख्स ने उसे एक लाख 25 हजार रुपये देकर हाईवा लिया और बाद में कहीं कटवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पिचोपा निवासी महेंद्र ने बताया कि वह खेती करता है और उसने हाईवा भी लिया था। जिसे पिचोपा पहाड़ में चलाता था। पहाड़ बंद होने के कारण वह हाईवा की किस्त समय पर नहीं भर पा रहा था, इसलिए उसने अपने वाहन को बेचना चाहा। यह पता चलने पर 28 फरवरी को गांव जेवली निवासी एक व्यक्ति हाईवा खरीदने के लिए उसके पास आया। उक्त शख्स को उसने हाईवा का तैंतीस लाख रुपये लोन बकाया होने की बात कही। उक्त शख्स ने महेंद्र को 1.25 लाख रुपये दिए और बाकी किस्तें भरने की बात कहकर हाईवा ले गया।
महेंद्र का आरोप है कि अभी तक आरोपी ने हाईवा की एक भी किस्त नहीं भरी है। उसने बताया कि वह जब भी आरोपी को किस्त भरने या वाहन लौटाने के लिए फोन करता है तो वह मना कर देता है। अब उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें