फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में 12 दिन से ई-उपचार की सेवा ठप, 700 मरीजों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
ऑर्थो ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के नागरिक अस्पताल में पिछले 12 दिनों से मरीजों को ई-उपचार की सुविधा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, नागरिक अस्पताल के पुराने भवन स्थित ओपीडी केंद्र में सभी कंप्यूटरों की बैटरियां चार साल पुरानी हैं। इसके चलते बैटरियों में कंप्यूटरों का लोड झेलने करने की क्षमता नहीं है।
विज्ञापन


ओपीडी में लगे सभी 48 कंप्यूटर ठप हैं। इसके बाद से पुराने भवन में ई-उपचार सेवा ठप पड़ी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक पुरानी बैटरियां बदलवाने में कोई रुचि नही दिखाई गई है। बैटरी विशेषज्ञों का कहना है कि बैटरी की अधिकतम मियाद दो साल तक होती है। दो साल गुजर जाने के बाद भी पुरानी बैटरियों को नही बदला गया है।

अस्पताल में ई-उपचार सेवा बंद रहने से चिकित्सक भी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी है, लैब में विभिन्न प्रकार के टेस्ट की रिपोर्ट भी ऑफलाइन दी जा रही है। उपचार के लिए आए संजय कुमार, राजेश सैनी, रविंद्र कुमार, विजेश कुमार, सतवीर सिंह ने बताया कि कई दिन से बैटरियां काम नहीं कर रही हैं, अस्पताल प्रशासन आंख बंद कर मरीजों को परेशान होते देख रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से ई-उपचार सेवा को शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


150 मरीजों का नहीं हो सका एक्स-रे
अस्पताल में बुधवार को लगभग 700 मरीजों ने आपातकालीन विभाग में जाकर ओपीडी पर्ची कटवाई। ई-उपचार सर्वर के ठप होने से 150 एक्स-रे नहीं हो सके। 200 मरीजों के खून की जांच आदि नहीं हो सकी।
एक्स-रे रिपोर्ट के लिए चुकाने पड़े 50 रुपये

सर्वर बंद होने के कारण अधिकतर मरीज मोबाइल से फोटो कर चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाते हैं। वहीं, बिना मोबाइल वाले मरीजों को फिल्म के माध्यम से रिपोर्ट दी गई। इसके लिए 50 रुपये शुल्क शुल्क लिया गया।


-हमने कंप्यूटरों की बैटरियां बदलवाने के लिए उच्च अधिकारियों के पास डिमांड भेजी है। एक सप्ताह में सभी पुरानी बैटरियों को बदल दिया जाएगा। - राजवेंद्र सिंह, कार्यवाहक सीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें