फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की बजाय ई-स्क्रैप से चल रहा था ईंट-भट्ठा, संचालकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
E-scrap was running instead of coal, brick-kiln, case filed against operators - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने एक ईंट-भट्ठा के दो संचालकों के खिलाफ दादरी सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। औचक निरीक्षण के दौरान इमलोटा-कंहेटी रोड पर एक ईंट-भट्ठा पाबंदी के बावजूद चलता मिला। सूत्रों के अनुसार यहां जिगजैग मानक की भी पालना नहीं हो रही थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में दोनों संचालकों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को पहले इमलोटा-कंहेटी रोड पर पहुंचा। सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता की अगुवाई एएसआई अनूप सिंह ने की, जबकि खाद्य पूर्ति नियंत्रक बोर्ड की तरफ से इंस्पेक्टर यक्ष कुमार, एएफएसओ पवन कुमार व प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की तरफ से साइंटिस्ट बी अपर्णेश शामिल हुए। टीम को कंहेटी रोड स्थित देव ईंट-भट्ठा चलता मिला।
इसके चलते ईंट भट्ठा संचालक राजपाल और सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। सूत्रों के अनुसार सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता सांवड़ गांव में भी निरीक्षण करने पहुंचा, लेकिन वहां भट्ठा बंद मिला।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि इसमें कोयले का प्रयोग करने की छूट है। इमलोटा कंहेटी रोड स्थित ईंट-भट्ठे पर काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का स्क्रैप पड़ा मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईंट-भट्ठा कोयले की बजाय ई-स्क्रैप का प्रयोग कर चलाया जा रहा था।
29 दिसंबर को भी दो भट्ठों के मालिकों पर दर्ज कराया था केस
इससे पहले गत 29 दिसंबर को भी सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता ने सांवड़ के सांकरोड पर दबिश दी थी। उस दौरान एनजीटी के आदेशों के बावजूद वहां दो ईंट-भट्ठे चलते मिले थे, जिनके संचालकों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करवाए गए थे।
विज्ञापन

वर्जन
इमलोटा-कंहेटी रोड पर संयुक्त टीम ने दबिश दी थी। वहां एनजीटी के आदेशों की अवहेलना होती पाई गई। इस संबंध में हमने केस दर्ज करवा दिया है।
- अनूप सिंह, एसआई, समीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें