फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश में 48 घंटोंं के दौरान नगर में 86 स्ट्रीट लाइटें हुईं खराब, बिजली आपूर्ति में आए 15 फॉल्ट

विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश की झड़ी में पिछले 48 घंटोंं के दौरान नगर में 86 स्ट्रीट लाइटें खराब हुई हैं। प्रत्येक वार्ड व बाजारों में लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया रहा। शनिवार व रविवार को कार्यालयों में राजकीय अवकाश होने की वजह से लाइटें ठीक भी नहीं हो सकी। उधर, बारिश की झड़ी से बिजली लाइनों में भी फॉल्ट आ रहे हैं। फॉल्ट आने से पेयजल आपूर्ति भी चरमरा जाती है।
विज्ञापन


खासकर सुबह- शाम के समय तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं। 24 घंटे में पूरे शहर में अलग-अलग भागों में बिजली के 15 से ज्यादा फॉल्ट आए हैं। मेन लाइनें तक ब्रेक डाउन कर जाती हैं ऐसे में कर्मचारियों के लिए फॉल्ट ठीक करना भी मुश्किल कार्य बना हुआ है। बूंदों की वजह से इंसुलेटर पंक्चर हो जाते हैं। बार-बार ट्रिपिंग होने से पेयजल व अन्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी घटना को आसानी से अंजाम दे सकते हैं। वहीं इससे सड़क हादसों का भी अंदेशा बना हुआ है।

2200 ट्रांसफार्मर से होती है शहर में आपूर्ति

- शहर मेंं करीब 15 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में 1300 बड़े व 860 छोटे बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। बिजली फॉल्ट को ठीक करने में समय भी ज्यादा लगता है। दूसरा इंसुलेटर लगाना पड़ता है। लाइन बंद करने का परमिट लेकर ठीक करने का काम किया जाता है। रात के समय फॉल्ट आने पर तो और भी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


- शहर के अधिकतर एरिया में मोटी केबल से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। करीब 860 छोटे लाल रंग के ट्रांसफार्मर से ये केबल कनेक्ट हैं। एक ट्रांसफार्मर से करीब 20 घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। दो पावर सब स्टेशनों से शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

- बिजली निगम का शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने का प्रावधान है जबकि फॉल्टों की वजह से यह टारगेट पूरा नहीं हो पाता है। लोग घरों में बिजली चालित मोटर से ही पानी का उठान करते हैं। बिजली न होने पर पानी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन



-सोमवार को सभी लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें