फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली लाइन के संपर्क में आया डंपर, चालक की मौत

Sat, 30 May 2026 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक संजय की फाइल फोटो।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव बिरही क्रशर जोन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण एक डंपर उठकर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों के संपर्क में आ गया जिस कारण ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक गांव रामपुरा निवासी संजय (31 वर्षीय) है। शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रामुपरा निवासी संजय ट्रक पर बतौर चालक काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह क्रशर जोन में वाहन को खाली कर वापस आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक का पिछला हिस्सा उठ गया और ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके कारण अचानक ट्रक में करंट दौड़ गया और संजय गंभीर रूप से झुलस गया।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी संजय ने बताया कि मृतक के पिता श्रीकृष्ण के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक संजय दो बेटे व दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें