फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को डंपर ने कुचला, पीजीआई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
डोहकी गांव में कितलाना-बरसाना रोड किनारे खड़े एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डोहकी निवासी नितेश ने बताया कि गत 27 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ के बेटे अशोक के साथ मकान के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर आया, जिसने अशोक को टक्कर मार दी। डंपर के दोनों टायर अशोक के पैरों के ऊपर से गुजर गए और हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।
नितेश ने बताया कि डंपर चालक ने मौके से वाहन समेत भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने डंपर को रुकवा लिया। इसके बावजूद चालक मौके का फायदा उठाकर वहां डंपर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायल अशोक को उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई पहुंचने पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल आजाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें