फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड़त के बाद दो डंपरों में लगी आग, एक युवक जिंदा जला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर बिरही कलां के समीप शुक्रवार सुबह सीधी टक्कर के बाद दो डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। डंपर सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के हंस विहार के मंडोली निवासी मुस्तफीन डंपर चालक है। शुक्रवार तड़के वह बेटे मोहम्मद फरमान (20) के साथ अटेला क्रेशर जोन से डस्ट लेने के लिए डंपर लेकर दादरी पहुंचा। दादरी-बाढड़ा मार्ग पर बिरही कलां के पास दादरी की तरफ आ रहे ट्रॉले के चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे मुस्तफीन के डंपर से जा भिड़ा। अचानक सामने से ट्राला आ जाने से मुस्तफीन स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और उसका डंपर सामने से आ रहे दूसरे डंपर से टकरा गया। सीधी टक्कर की वजह से पहले दोनों डंपर में आग लग गई। डंपर में आग लगते ही मुस्तफीन खिड़की से कूद गया जबकि साइड की सीट पर बैठा उसके बेटे फरमान को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह डंपर में लगी आग में फंस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे डंपर का क्लीनर भी दुर्घटना में घायल हो गया। सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मंगवाई और इसके बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने आग बुझने और तपत कम होने के बाद जब डंपर की जांच की तो केबिन में चालक के बगल वाली सीट पर मोहम्मद फरमान का कंकाल मिला।
बेकाबू डंपर से बढ़ रहा सड़क हादसों का ग्राफ
- गत 24 जून की रात रावलधी-दिल्ली बाईपास पर दो डंपरों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी ।जिसमें एक डंपर चालक घायल हो गया था जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

- गत 22 जून को दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर भैरवी राधा स्वामी सत्संग घर के समीप दो ट्रॉलों की भिड़ंत हुई थी जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे ट्रक चालक को चोटें लगी थीं।
- दादरी-महेंद्रगढ़ रोड तीन दिन पहले ट्रॉले के नीचे आने से खेड़ी बूरा निवासी एवं सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, ट्रॉले का चालक मौके से फरार हो गया था।
वर्जन::
हादसे में डंपर सवार एक युवक की जिंदा जलने से मौत हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के कारणों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में दूसरे डंपर चालक की शिकायत पर मृतक युवक के पिता पर केस दर्ज किया गया है। तथ्यों की जांच पुलिस करेगी और उसी अनुरुप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें