फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साइट न चल पाने से दुरुस्त नहीं हो पाई पीपीपी की खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। परिवार पहचान पत्र की खामियों को दूर करने के लिए सरकार के निर्देशों पर शुक्रवार से तीन दिवसीय विशेष कैंप की शुरुआत हुई। पहले ही दिन साइट की दिक्कत बन रही और इसके चलते त्रुटियां ठीक करवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि पीपीपी की खामियां दूर कराने के लिए अभी लोगों के पास दो दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

बता दें कि परिवार पहचान पत्र की खामियां लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई हैं। पिछले करीब चार माह में तीन बार विशेष कैंप लगाए गए हैं। इस बार सरकार के निर्देशों पर क्रिड की ओर से तीन दिवसीय विशेष शिविर की शुक्रवार से शुरुआत की गई है। हालांकि पहले दिन साइट न चल पाने की वजह से लोग परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक नहीं करवा सके और उन्हें बिन आवेदन के ही वापस लौटना पड़ा।
परिवार पहचान पत्र की खामियां 40 बूथों के अलावा लोग करीब 400 कॉमन सर्विस सेंटर पर दूर करवा सकते हैं। पहले दिन क्रिड अधिकारियों ने कॉमन सर्विस सेंटर का जायजा भी लिया और इस दौरान ज्यादातर जगहों पर सर्वर की दिक्कत मिली जिसके चलते लोग आवेदन नहीं कर पाए। वहीं, क्रिड अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की दिक्कत संबंधी शिकायत उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। शनिवार को साइट दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोग बोले : नहीं बना काम, लौटना पड़ा मायूस होकर
वार्ड-12 निवासी दीपिका, वार्ड-7 निवासी पूजा, वार्ड-एक निवासी जयकिशन और प्रेम नगर निवासी संदीप ने बताया कि वो परिवार पहचान पत्र की खामियां दूर कराने के लिए सीएससी पर पहुंचे थे। यहां करीब एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन साइट नहीं चली और इसके चलते बिन काम करवाए ही वापस लौटना पड़ेगा। वर्जन: पहले दिन साइट की दिक्कत रही और इसकी जानकारी हमने उच्चाधिकारियों को दे दी है। उम्मीद है कि शनिवार को इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, जोनल मैनेजर, क्रिड


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें