फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह से औषधि निरीक्षक का पद खाली, आवेदक परेशान

Sat, 05 Jul 2025 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन

फोटो: 08
सरदार झाड़ूसिंह चौक स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में बंद पड़ा औषधि निरीक्षक कार्यालय। संवाद
- 15 मई को एसीबी टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में औषधि निरीक्षक तरुण को किया था गिरफ्तार, उसके बाद नहीं हो पाई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में पिछले एक माह से औषधि निरीक्षक का पद खाली है। इससे आवेदकों के मेडिकल स्टोर खोलने के लिए औषधि लाइसेंस अटक गए हैं जबकि अन्य काम भी प्रभावित हैं। आवेदकों ने सरकार से दादरी में औषधि निरीक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।
मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत मांगने के मामले में 5 मई को करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो ने औषधि निरीक्षक तरुण भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ दबिश देने मोरवाला गया था। एसीबी टीम बीच में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर कार्यालय ले आई थी। इसके बाद से दादरी में औषधि निरीक्षक की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पद खाली होने से औषधि लाइसेंस लेने वाले आवेदक परेशान हैं। इसके अलावा, मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। डीएल नंबर लेने के लिए आवेदन कर चुके लोगों का कहना है कि जिला औषधि निरीक्षक की नियुक्ति न होने से उन्हें लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मेडिकल स्टोर खोलने के लिए डीएल नंबर लेने की फाइल जमा करवा चुके गांव रावलधी निवासी जयदीप सिंह का कहना है कि वह फाइल पर हस्ताक्षर करवाने के लिए लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन, काम नहीं हो पा रहा है।
- 20 से अधिक आवेदन लंबित
जिले के 20 से अधिक लोगों ने मेडिकल स्टोर खाेलने के लिए आवेदन किए हुए हैं। औषधि निरीक्षक की नियुक्ति नहीं होने से अब तक लाइसेंस प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। आवेदनकर्ताओं ने अधिकारियों से जिले में औषधि निरीक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्सन :
औषधि निरीक्षक की नियुक्ति के लिए पंचकूला मुख्यालय को अवगत करवाया जा चुका है। रेवाड़ी में तैनात औषधि निरीक्षक को दादरी का प्रभार देने का सुझाव भी दिया गया है।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें