फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने दिए रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग का रिवाइज एस्टिमेट तैयार करने के आदेश

विज्ञापन
जर्जर रावलधी-भिवानी मुख्यमार्ग से गुजरते वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग के निर्माण का एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी अधिकारी अब फिर से तैयार करेंगे। सरकार ने दो साल के इंतजार के बाद हाल ही में इसके लिए 3.30 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, लेकिन विभाग का मानना है इस राशि में सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो सकता है। इसके मद्देनजर डीसी ने पीडब्ल्यूडी को सड़क का रिवाइज एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग का निर्माण करवाया गया था। प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा भारी वाहन गुजरने से पिछले करीब तीन साल से लिंकमार्ग जर्जर है। इसके लिए सरकार ने दो साल पहले भेजे एस्टीमेट को स्वीकृत करते हुए बजट राशि मंजूर की है, जबकि अब निर्माण सामग्री समेत अन्य खर्च ज्यादा आने का अनुमान है। अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति डीसी के समक्ष रखी तो उन्होंने इसका रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए हैं।
सात प्रपोजल भेजने के बाद मिली सरकार से स्वीकृति
पीडब्ल्यूडी अधिकारी दो साल से लिंकमार्ग के निर्माण की योजना तैयार किए हुए हैं। 2018 से लेकर 2020 तक पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण संबंधी सात प्रपोजल सरकार के पास भेजे गए और अब जाकर सरकार ने इसे स्वीकृति दी है। रिवाइज एस्टीमेट करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का तैयार होगा।
विज्ञापन

तारकोल की परत गायब, गहरे गड्ढे बनने से फंस रहे भारी वाहन
लिंकमार्ग की करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क से तारकोल की परत ही गायब है। भारी वाहनों का यहां से ज्यादा आवागमन होने से सड़क पर एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में आए दिन भारी वाहन फंस रहे हैं। सड़क पर अनगिनत गहरे गड्ढे बने हुए हैं और तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट तक का समय लग रहा है।
सरकार ने लिंकमार्ग निर्माण के लिए तीन करोड़ 30 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है, लेकिन इस बजट में निर्माण पूरा नहीं हो सकता। डीसी के समक्ष हमने यह बात रखी थी और उन्होंने रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिया है। जल्द ही रिवाइज एस्टीमेट सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें