फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरा की सीमाओं के निर्धारिण के लिए होगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गांवों के बाद अब जिले के सभी गांवों में लाल डोरा की सीमाएं निर्धारित होंगी। जिले के सभी गांवों का ड्रेेन से सर्वे करवाया जाएगा। जिला प्रशासन इस काम में ग्राम पंचायतों का सहयोग लेगा। जिला उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने सभी गांवों का शेड्यूल बनाकर हर रोज पांच गांवों की लाल डोरा सीमाओं को ड्रोन से मापने का काम करने के निर्देश दे दिए हैं। उपायुक्त ने इस संबंध में वीरवार को राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक भी ली।
विज्ञापन

बैठक में शिवप्रसाद शर्मा ने कहा कि गांव की लाल डोरा सीमाओं को ड्रोन से मापने का कार्य करने में पंचायतों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के गांवों की लाल डोरा सीमाओं का दायरा बढ़ाकर लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने का है। इसी उद्देश्य से गांव मौड़ी से लाल डोरा की सीमाओं का नापने का कार्य शुरू किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मौड़ी के अलावा गांव मकड़ानी, मकड़ाना, संतोखपुरा व गोठड़ा में लाल डोरा का निर्धारण किया जा रहा है। इसके बाद अब जिला के सभी गांवों की लाल डोरा सीमाओं के निर्धारण का कार्य किया जाएगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी सुखबीर सिंह, तहसीलदार अजय सैनी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋषि दांगी, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, सुमित बेनीवाल, सुभाष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीमाओं के निर्धारण के बाद हो सकेगी रजिस्ट्री : उपायुक्त शर्मा ने बताया कि लालडोरा का निर्धारण होने के बाद गांव के इस सीमा क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री होनी शुरू हो जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को इस पूरे अभियान में पारदर्शिता अपनाए जाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राजस्व विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें