चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, इससे पहले रविवार देर शाम को दादरी में छह व बाढड़ा उपमंडल में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से पहले आंधी भी चली।
सोमवार को हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे पहले रविवार देर शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया था। पहले तेज गति से हवा चली। उसके बाद बारिश हुई। दादरी शहर में छह एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार बाढड़ा में एक एमएम बारिश हुई। सोमवार को सुबह ही धूप खिल गई। दिनभर धूप खिलने से थोड़ी गर्मी महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।