फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रॉलों की टक्कर में चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रॉला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर खेड़ी बूरा के समीप मंगलवार अलसुबह दो ट्रॉलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रॉला में सवार झज्जर जिले के दरियापुर निवासी जितेंद्र (30) की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दूसरे ट्रॉले का चालक मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर फरार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मंजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका भाई जितेंद्र (30) ट्रॉला रखता था। ट्रॉला को उनके गांव का ही राजकुमार चलाता था। मंगलवार अलसुबह वे अटेला जोन से क्रशर भरकर बहादुरगढ़ जा रहे थे। जब वे खेड़ी बूरा के राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रॉले ने उनके वाहन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ट्राला चालक राजकुमार को मामूली चोटें लगीं, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम पहले घटनास्थल और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक जितेंद्र का पोस्टमार्टम करवाया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मंजीत ने बताया कि जितेंद्र उसका छोटा भाई था। जितेंद्र शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। इस हादसे ने दो बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छीन लिया।
मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें