फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धुंध, घने कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन, सर्दी से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानियां

Wed, 31 Dec 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के भगवान परशुराम चौक के पास सोमवार रात छाई धुंध।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार ने आमजन सहित पशुओं को सर्दी और शीतलहर से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने नागरिकों से शीतलहर और सर्दी से बचाव के लिए एडवाइजरी का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आमजन सावधानी बरत कर सर्दी से अपना और अपने पशुओं का बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए आमजन अपने पास पर्याप्त कपड़ों की उपलब्धता रखें। घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें।
गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। शरीर को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने पहनें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्यवर्धक भोजन लें।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. नागपाल ने बताया कि शीतलहर के दौरान पशुओं और पशुधन को जीवनयापन के लिए अधिक भोजन की जरूरत होती है क्योंकि ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है। रात के समय पशुओं के आवास को सभी तरफ से ढक दें ताकि ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके।
विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियों का करें सेवन
सीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने सर्दी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं। इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। शराब का सेवन न करें, यह शरीर के तापमान को कम करता है। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें। रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि बंद कमरों में कोयला जलाना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें