फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से तंग महिलाओं ने सड़क मार्ग जमकर काटा बवाल

विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर रामनगर के ग्रामीणों द्वारा कनिना रोड पर लगया गया जाम । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव रामनगर में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीण महिलाओं ने चरखी दादरी कनीना सड़क मार्ग पर पौने तीन घंटे जाम लगाकर जमकर बवाल काटा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कई देर तक नोंकझोंक भी हुई। गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण महिलाएं उग्र हो गई। पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में करीब 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कनीना रोड पर गांव रामनगर में ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर हंगामा किया। करीब 70 ग्रामीण सुबह 10 बजे मेन रोड पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी व पत्थर आदि डालकर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर चिड़िया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की लेकिन लोग नहीं मानें। बाद में झोझू कलां पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने भी महिलाओं को समझाया लेकिन नहीं मानीं।
तत्पश्चात नायब तहसीलदार अंकित कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने भी महिलाओं व ग्रामीणों से बातचीत की लेकिन जाम खोलने को राजी नहीं हुए। इसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रवीन सहरावत मौके पर गए और ग्रामीणों से जाम खोलने को कहा लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे। बाद में पंचायत विभाग के बीडीपीओ सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे और नियमित पेयजल सप्लाई करवाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन

आखिर में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। सुरेश कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत की। महिलाओं ने एसडीओ सुरेश को बताया कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद है।
महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में पंचायती ट्यूबवेल और सरकारी जलघर दोनो पेयजल सुविधा हैं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि पंचायती ट्यूबवेल का कनेक्शन जलघर से कनेक्ट करना चाहिए और एक दिन ट्यूबवेल से और एक दिन सरकारी जलघर से पेयजल की आपूर्ति करनी चाहिए।
ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया कि गांव में नौ वॉल्व हैं जिनके जरिए बारी बारी पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने गांव में मेन पेयजल लाइनों में बनी लीकेज ठीक करने की भी मांग रखी। इन मांगों का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन एसडीओ सुरेश कुमार ने दिया। इसके बाद 12:40 बजे लोगों ने जाम खोल दिया।
हुई तू तड़ाक हुई : इससे पहले कई देर तक पुलिस के साथ महिलाओं व ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जब महिलाओं को समझा रहे थे ग्रामीणों के तेवर तीखे थे। आपस में कई देर तक तू तड़ाक हुई। बाद में मामला शांत हुआ।
सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी : जाम लगने से सड़क मार्ग पर दोनो ओर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जाम के बीच जो भी वाहन गुजरने का प्रयास करता महिलाएं उसे रोक रही थी। पुलिस और प्रशासन के छह अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाएं उग्र बनी रही।
पुलिस ने सड़क मार्ग जाम लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। लगभग 20 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज लिया गया है। करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, चौकी इंचार्ज, झोझू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें