फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बौंदकलां खंड में 50 करोड़ के बजट से बढ़ेगी पेयजल क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के बौंदकलां खंड में 50 करोड़ के बजट से पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ेगी। इसके तहत नए वाटर टैंक बनेंगे और लोहारू नहर से जलघर तक 24 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल जीवन मिशन योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा होना है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसका एस्टीमेट तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है। अकेले बौंदकलां कस्बे की आबादी करीब 30 हजार है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार ने शुरू कर रखी है। इसके तहत प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध करवाने की योजना है। इस योजना पर पूरे देश में सभी राज्यों में दो साल से काम चल रहा है। इस योजना के तहत नए जलघरों की मरम्मत की जानी है। जलघरों की पेयजल क्षमता बढ़नी है। जरूरत के अनुसार नई पाइप लाइनें बिछाई जानी हैं। जिन घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं है वहां नए कनेक्शन जारी किए जाने हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 70 लीटर पानी मिल सके।

बता दें कि चरखी दादरी जिला में इस योजना के तहत करीब एक लाख 60 मीटर लंबी पाइप लाइनें बिछाई जानी है। इस पर काम शुरू कर रखा है। इसी प्रकार कई जलघरों में पानी फिल्टर के लिए मीडिया सिस्टम लगाए जाने हैं। पानी उठान के लिए नई मोटरें भी लगाए जाने का प्रावधान है। इस समय जिला में करीब 45 साल पुरानी मोटरें व पेयजल लाइनें हैं जो अब जबाव दे चुकी हैं। अब इनको रिप्लेस किया जाना है। पुराने समय में लगी पेयजल लाइनों में जंग की समस्या बन रही है जिसकी वजह से पाइप कंडम हो गए हैं।
विज्ञापन


जल्द एस्टीमेट को मंजूरी मिलने की संभावना
अब विभाग इस मिशन के तहत जिला के खंड बौंदकलां में पेयजल क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर हेड ऑफिस भेजा है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
ये काम होने से पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार
इस प्लान के तहत बौंदकलां, बौंदखुर्द, बास व ऊण आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार आएगा। बौंदकलां जलघर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां एक और वाटर स्टाेरेज टैंक बनाया जाएगा। लोहारू नहर से 24 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन जलघर तक बिछाई जाएगी। जलघर के टैंक आरसीसी के बनेंगे ताकि लंबे समय तक मरम्मत न करनी पड़े।



-बौंदकलां क्षेत्र में 50 करोड़ के बजट से पेयजल क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसका एस्टीमेट हेड ऑफिस भेज दिया है। लोहारू नहर से 24 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि जलघर में पानी डाला जा सके। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार आएगा।
विज्ञापन

-जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें