फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ताल के बाद काम पर लौटे चिकित्सक, 650 मरीजों ने कराया उपचार

Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ओपीडी में पर्ची बनवाते हुए मरीज।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। चार दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को सभी चिकित्सक अस्पतालों में मरीजों की सेवा में जुट गए जिससे मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के वापस ड्यूटी पर आने से अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिलने लगा है। शुक्रवार को काफी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इससे अस्पताल के बरामदे में भीड़भाड़ का माहौल बना रहा।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को करीब 650 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इतनी संख्या में मरीजों के आने के कारण चिकित्सक कक्षों के बाहर मरीजों की काफी चहल-पहल रही। दोपहर दो बजे तक मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

मरीजों ने ली राहत की सांस : हड़ताल खत्म होते ही शुक्रवार सुबह से दादरी नागरिक अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, 12 पीएचसी और 3 सीएचसी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों के काम पर लौटने से जहां अस्पताल की दिनचर्या दोबारा पटरी पर आई, वहीं इलाज के लिए पिछले कई दिनों से भटक रहे मरीजों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी में बैठते ही जांच व उपचार की प्रक्रिया तेज हुई और अस्पताल में पूरे दिन मरीजों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें