फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 115 करोड़ की पेयजल परियोजना की डीएनआईटी स्वीकृत, जल्द लगेंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग जल्द ही परियोजनाओं पर काम शुरू करेगा। इसके तहत नए भंडारण टैंक बनाने के साथ पेयजल लाइनें भी डाली जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय से डीएनआईटी मंजूर हो गई है और इसकी पुष्टि विधायक सोमबीर सांगवान ने की। अमर उजाला ने एक सप्ताह पहले ही परियोजना को स्वीकृति मिलने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नागरिकों की मांग और सुझाव लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी गई थीं। इसके बाद सरकार के निर्देशों पर विभाग ने करीब 115 करोड़ की पेयजल परियोजना का एस्टिमेट तैयार किया था। इसके बाद इसकी डीएनआईटी तैयार कर मुख्यालय भेजी गई थी। जो कि मुख्यालय से मंजूर हो गई है। उन्होंने बताया कि अब पांच चरणों में काम पूरा किया जाएगा। सरकार ने परियोजना पर काम शुरू करवाने के लिए राशि जनस्वास्थ्य विभाग को दे दी है। जल्द ही विभाग इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पर काम पूरा होने के बाद पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा।


- परियोजना के तहत ये हाेंगे कार्य
शहर के जलघरों की भंडारण क्षमता बढ़ाना इसी योजना का हिस्सा है। इसके अलावा घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड करना, दो नए बूस्टिंग स्टेशन बनाना, जलघर से बूस्टिंग स्टेशन तक स्वतंत्र लाइन डालना और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी पेयजल लाइन बदलना इस परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन


- 12 अक्तूबर के संस्करण में अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
पेयजल परियोजना की डीएनआईटी को स्वीकृति मिलने में हो रही देरी को मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। 12 अक्तूबर के संस्करण में इस संदर्भ में 115 करोड़ रुपये के पेयजल प्रोजेक्ट को मुख्यालय से स्वीकृति मिलने का इंतजार नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें