फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 डिग्री गिरा जिले का तापमान कल से फिर बदलेगा मौसम

Tue, 13 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार और रविवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं के स्थान पर दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। खासकर रात के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री था। जो सोमवार को 19.5 डिग्री पर आ गया। इसके चलते सुबह सवेरे ठंडक का एहसास हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस वर्ष अल-नीनो परिस्थितियों के प्रभाव से मानसून की बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई। मानसून की विदाई के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई तो कई जिलों में सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। जिले में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 12 और 14 अक्तूबर को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से 14 से 16 अक्तूबर के दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण व्यापक बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें