फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का 13 अक्तूबर को आयोजन आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के जनता कॉलेज में किया जाएगा। युवा महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिनमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला युवा एवं खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में नाटक, लोकगीत, लोक नृत्य व अन्य इवेंट करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा निर्धारित तारीख को सुबह नौ बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि भाग लेने आया युवक अपने साथ आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र व संबंधित शिक्षण संस्थान के मुखिया से सत्यापित पत्र अपने साथ लेकर आएं। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए युवा एवं खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गिटार, तबला, बांसुरी, सितार, मृदंगम, हारमोनियम व वीणा वादन के इवेंट आयोजित करवाए जाएंगे। वहीं, शास्त्रीय नृत्य में मणिपुरी, भरतनाट्यम, कुच्चिपुड़ी, कथक व ओडिसी इवेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें