फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तैराकी के लिए जिलास्तरीय प्रतियोगिता एक जुलाई को

Fri, 27 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को फोगाट सदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र फोगाट ने एक जुलाई को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए की गई तैयारी की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष विक्रमजीत फोगाट ने बताया कि आठवीं जिला तैराकी प्रतियोगिता एक जुलाई को शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित ऑटो मार्केट के पास जेपी स्विमिंग पूल में शुरू होगी। प्रतियोगिता में छह वर्ष से अधिक आयु के तैराक भाग ले सकेंगे।
महासचिव जगत डूडी ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी वरिष्ठ वर्ग में भाग ले सकते हैं। सचिव जगत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी सात जुलाई से बहादुरगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें