फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा पर मिलेगा खुराक भत्ता

Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रबिन वर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का खुराक भत्ता जारी करने के लिए उनकी प्रदर्शन समीक्षा की जाएगी। नए सत्र में विभाग की ओर से पहली खुराक भत्ता तीन माह बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाएगी। अब जिले में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
जिले में 22 राजकीय और 29 पंचायती खेल नर्सरी संचालित हैं। हर नर्सरी में खेल विभाग की ओर से अधिकतम 25 खिलाड़ियों का दाखिला किया जाता है। दाखिला होने पर पहले तीन माह तक उनका अनुशासन, प्रशिक्षण के प्रति रुचि और हाजिरी की जांच की जाती है। इसमें से रोजाना आने वाले और उचित तरीके अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को ही नर्सरी में रखा जाता है। नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। अब खिलाड़ियों की समीक्षा का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के प्रथम सप्ताह में विभाग की ओर से खिलाड़ियों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय से जांच होने के बाद खिलाड़ियों के बैंक खाते में राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें