फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय महोत्सव में छात्राओं ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा

विज्ञापन
हरियाणे की छोरी, संतुलन बना मटकाए पोरी-पोरी.. (जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में लोक नृत्य की प
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कक्षा 5 से 8 वर्ग के लिए आयोजित जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी धर्मेन्द्र चौधरी ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने हरियाणवी समूह लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। महोत्सव के लिए विद्यालय परिसर को पारंपरिक शैली में सजाया गया था।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी झांकियों, आकर्षक रंगोली और सेल्फी पॉइंट्स ने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और टीम इंचार्ज इन आकर्षणों के साथ स्मृति चित्र खिंचवाते हुए नजर आए। कार्यक्रम का संचालन दो मंचों पर किया गया।
पहले मंच पर एकल और समूह नृत्य और दूसरे मंच पर रागनी और हरियाणवी स्किट प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य प्रस्तुतियों में छात्राओं ने जहां हरियाणवी संस्कृति की परंपरागत छवि को दिखाया, वहीं, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का संदेश भी दिया।
रागनी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की उमंग और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए, जिनसे दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार हुआ। स्किट प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों ने हंसी-ठिठोली के बीच पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे गंभीर विषयों पर संदेश दिए।
पहले दिन के समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि के चेक और प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं व और अधिक मेहनत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. ऐवी शर्मा, डॉ. अलका शर्मा, पूजा और अनूप शामिल रहे। परिणामों की जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में कन्या स्कूल चरखी दादरी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें