दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डाॅ. विरेंद्र सिंह व प्रीति रा
चरखी दादरी। दादरी लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद सीईओ डॉ. विरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
बता दें कि जिलास्तरीय समाधान शिविर में जिला परिषद सीईओ के अलावा नगराधीश प्रीति रावत भी मौजूद रहीं। डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो आमजन की शिकायतों के लिए मजबूत मंच बन रहे हैं। इसमें कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें देकर समाधान करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जे, पेंशन से संबंधित शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आईं शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से ही समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।