फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ऋषिपाल पहल से 69 वोट ज्यादा लेकर सुरेंद्र मैहड़ा बने बार के सरताज

विज्ञापन
District Bar Asociation election: Surendra Mehra Pradhan, Ajay Chikar become Deputy Pradhan - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के पांचों पदों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अहम बात यह रही कि इस बार पांचों पदों पर आमने-सामने की सीधी भिड़ंत रही। देर शाम मतगणना के बाद सुरेंद्र मैहड़ा को प्रधान, अजय छिकारा को उप-प्रधान, दीपक श्योराण सचिव, संदीप जांगड़ा सह सचिव और राजबीर वर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान और पवन बंसल ने इन प्रत्याशियों को मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान को लेकर वकीलों में काफी उत्साह बना रहा। दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद सांय बजे तक 81.98 प्रतिशत हुआ। पांच पदों के लिए दो-दो नामांकन हुए थे। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना का कार्य शुरू हो गया। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं सीनियर अधिवक्ता ओमप्रकाश सांगवान और पवन बंसल ने बताया कि प्रधान पद पर इस बार नए चेहरे को मौका मिला है। सुरेंद्र मैहड़ा 69 मतों के अंतर से बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। सुरेंद्र मैहड़ा को 271 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ऋषिपाल पहल को 202 मत प्राप्त हुए। उपप्रधान पद पर हुए चुनाव में अजय छिक्कारा को 287 मत और कुलदीप को 189 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर दीपक श्योराण को 353 मत और हारे हुए प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अमनदीप को 124 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार दीपक श्योराण 229 मतों के अंतर विजयी रहे। सह सचिव पद के चुनाव में संदीप जांगड़ा को 261 और राकेश सांगवान को 214 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 47 मतों के अंतर से संदीप जांगड़ा विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजबीर वर्मा को 240 मत और प्रवीन को 233 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजबीर सात मतों के अंतर से विजयी रहे। मतदान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। करीब 20 से ज्यादा पुलिस जवान मतदान और मतगणना के दौरान तैनात रहे। परिणाम घोषित होने तक पुलिस मतदान केंद्र के बाहर डटी रही।
नोटा का नहीं था विकल्प, 16 मतदान पत्र रद्द
सभी पांचों पदों के चुनाव में दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। ऐसे में बहुत से मतदाता ऐसे भी थे जिनकों दोनो उम्मीदवारों में से कोई भी पसंद नहीं था। वे नोटा का विकल्प चुनना चाहते थे। चुनाव परिणाम से पहले परिसर में बैठे वकीलों के बीच इस बात को लेकर खूब चर्चा रही। काफी वकीलों ने बार चुनाव में भी नोटा का ऑप्शन शामिल करने की बात रखी। चुनाव प्रक्रिया में 16 वोट कैंसिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारी
प्रधान - सुरेंद्र मैहड़ा
प्राप्त मत-271
उप-प्रधान- अजय छिकारा
प्राप्त मत- 287
सचिव- दीपक श्योराण
प्रापत मत- 353
सह-सचिव- संदीप जांगड़ा
प्राप्त मत- 261
कोषाध्यक्ष- राजबीर
प्राप्त मत-240
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। चुनाव बार की नियमावली अनुसार संपन्न करवाया गया। इस दफा बार प्रधान नए चेहरे को चुना गया है।
एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान, चुनाव रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें