जिले में शुक्रवार को 14 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, छह नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं जिनके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1043 हो गई है। नए छह संक्रमित मिलने और चौदह संक्रमित के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए जिले से 64471 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 881 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 59462 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1043 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि 4172 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। सीएमओ ने बताया कि जिले में 234 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि नौ की मौत हो चुकी है।
सुदर्शन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को बेरला गांव निवासी 37 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसके अलावा बिरही कलां निवासी 30 साल का युवक, पैंतावास निवासी 19 साल का युवक, रानीला बांस निवासी 19 साल की युवती, शहर के वार्ड-19 निवासी 45 साल का व्यक्ति और बस स्टैंड के समीप रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इन सभी संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है।