फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन का विशेष चेकिंग अभियान जारी

Thu, 07 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और नियमों के खिलाफ ओवरलोड नहीं होने दिया जाएगा। इससे न केवल जान माल के नुकसान के साथ साथ सड़कों को भी क्षति पहुंचती है बल्कि सरकार को काफी बड़ा राजस्व घाटा भी होता है। उपायुक्त अपने कार्यालय में ओवरलोड वाहनों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में ओवरलोड को लेकर 24 घंटे चैकिंग सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट दें। यह भी सुनिश्चित करें कि आरटीए कार्यालय के कर्मचारी निर्धारित वर्दी में हों। क्रशर जोन में भी चैकिंग अभियान तेज किया जाए। प्रत्येक क्रशर को चेक कर नियमों का पालन करवाएं। साथ ही क्रशर जोन में पानी का छिड़काव भी करवाएं ताकि वायु गुणवत्ता सही बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्यालय समन्वय के साथ काम करते हुए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में आरटीए एवं एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि गत माह जिले में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,79,68,600 रुपये के चालान किए गए हैं और ओवरलोड वाहनों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। बैठक में सीटीएम डाॅ. सुभाष चंद्र व एसडीएम आशीष सांगवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें