फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार्जशीट से खापें असंतुष्ट, पहलवानों की कॉल का इंतजार

Fri, 16 Jun 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दायर की गई चार्जशीट से चरखी दादरी जिले की खापें संतुष्ट नहीं हैं। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी न करवाकर पूरा समय दिया गया और इसका फायदा उठाकर पहलवानों पर दबाव तक बनाया गया। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि पहलवानों को अब जल्द से जल्द अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वो जो भी फैसला लेंगे उसे लागू करने के लिए खापें हरसंभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहलवानों के मामले को लेकर गत 7 जून को विनेश और संगीता फौगाट के पैतृक गांव बलाली में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत आयोजित की गई थी। इस महापंचायत के बाद से ही खाप पदाधिकारियों की दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में दायर की जाने वाली चार्जशीट पर नजर टिकी थी। वीरवार को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी। पुलिस की ओर से बनाई गई चार्जशीट से खाप पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। दादरी जिले की सबसे बड़ी खाप सांगवान-40 और फौगाट-19 पदाधिकारियों का कहना है कि चार्जशीट दायर हो चुकी है जबकि बृजभूषण की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इस मामले में महापंचायत में किए गए ऐलान के मुताबिक पहलवान जल्द कोई फैसला लें और फिर खापों को भी इससे अवगत करवाएं, ताकि समय रहते पूरी तैयारियां की जा सकें।


खाप पदाधिकारी बोले-सरकार का बृजभूषण को पूरा सहयोग
पॉक्सो एक्ट के मामले में बृजभूषण की बहुत पहले गिरफ्तारी होनी चाहिए थी जबकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है। गवाहों का तोड़ा गया जबकि पीड़ित पहलवानों पर भी दबाव बनाया गया। सरकार को बृजभूषण का पूरा सहयोग है और लोकतंत्र का सरेआम हनन हो रहा है। सांगवान खाप-40 पहलवानों के साथ है और वो जल्द कोई निर्णय लें।
विज्ञापन

-नरसिंह सांगवान, सचिव, सांगवान खाप-40


दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की है वो बृजभूषण के पक्ष में है। पहलवानों की मांग अनुरूप अभी बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फौगाट खाप-19 समेत दादरी जिले की तमाम खापें पहलवानों के साथ हैं। उन्हें जल्द से जल्द आगामी रणनीति तय कर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए ताकि तैयारी शुरू की जा सके। उनके हर निर्णय में खापें साथ हैं।
विज्ञापन

-बलवंत फौगाट, प्रधान, फौगाट खाप-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें