फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में फव्वारे का पानी आने पर विवाद, घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बेरला में खेत में फव्वारे का पानी आने परर हुए विवाद में मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेरला निवासी सुदेश ने बताया कि उसका मकान खेतों में बना हुआ है। मकान खेतों की मेढ़ पर होने के कारण पड़ोसी खेतों में सिंचाई के दौरान फव्वारों का पानी उसके मकान की दीवारों पर आ रहा था। इस पर उसने पड़ोसियों को पानी रोकने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद पांच लोग लाठी-डंडों सहित उसके मकान में घुस आए और उसके व उसकी मां भतेरी देवी के साथ मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी गोपी में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत के अनुसार नागरिक अस्पताल दादरी रेफर किया गया।
सुदेश ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच में मामला आपसी पारिवारिक विवाद का पाया गया। इसके बाद थाना बाढड़ा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें