फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुलाना रैली की तैयारियों पर किया विचार-विमर्श

Thu, 27 Nov 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा।
विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी (जजपा) के स्थापना दिवस समारोह के लिए बाढड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में वीरवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। रैली के जिला प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व हलका अध्यक्ष विजय श्योराण ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाली रैली की तैयारियों का खाका तैयार किया गया। राजेंद्र लितानी ने कहा कि यह रैली पार्टी की शक्ति, एकता और जनता के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने, बूथ स्तर पर तैयारी मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी व जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास ने भी विचार रखें। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन बलाली, प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र हुई, ओमधारा काकड़ोली, कैलाश पालड़ी, देवेंद्र, विनय सांगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें