फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूषित पानी, कच्ची गलियां, जर्जर चौपाल भवन हड़ौदी की पहचान

Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हड़ौदी के ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। करीब 2900 की आबादी वाले गांव में सार्वजनिक भवन की कमी भी है। ग्रामीणों को कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी गांव में दूषित पानी की निकासी और कच्ची गलियों आदि की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव में चौपाल और पशु अस्पताल भवन जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से समस्याओं और सेवाओं की कमी पर संज्ञान लेते हुए समाधान करने की मांग की है।
हड़ौदी बाढड़ा उपमंडल का गांव है। गांव की कई गलियां लंबे समय से कच्ची पड़ी हैं। ग्रामीण लगातार निर्माण की मांग उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, गांव में दूषित पानी की निकासी के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। इससे गलियों में दूषित पानी भरा है। जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, वातावरण भी दुर्गंधमय बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगवीर चांदनी, ईश्वर, राजेश, धर्मपाल, पवन, संदीप, सुरेश कुमार, संजय आदि ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं और दूषित पानी की निकासी जैसी समस्याओं से हमें परेशान होना पड़ रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार और प्रशासन गांव में बनी सार्वजनिक भवनों की कमी दूर नहीं कर पाई है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के लिए जो तालाब बनाया गया है, वह पिछले काफी समय से ओवरफ्लो हो रहा है। इससे हर समय दुर्गंध बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें