संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में खेल नर्सरियां शुरू हो चुकी हैं। अब नए खिलाड़ियों के नियमित आने पर इनको पंजीकृत किया जाएगा। नियमित आने वाले विद्यार्थियों के खाते में तीन माह बाद डाइट भत्ता राशि जारी की जाएगी।
खेल नर्सरियों की शुरुआत हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है। अब खिलाड़ियों को डाइट राशि का इंतजार है। विभाग की ओर से पहले खिलाड़ियों को परखा जाएगा। नियमित आने वाले खिलाड़ियों को ही विभाग राशि जारी करेगा। फिलहाल, राशि जारी होने में तीन का माह समय लगेगा।
सभी नर्सरियों में हाजिरी रजिस्टर लगाए गए हैं। सभी खिलाड़ियों की प्रतिदिन हाजिरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल, विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों पर कोच के माध्यम से नजर रखी जा रही है।
विभाग की ओर खिलाड़ियों को किट नहीं दी जाती है, बल्कि, हर माह डाइट भत्ता राशि 2 हजार से 3 हजार रुपये तक दी जाती है। इसका उपयोग खिलाड़ी डाइट और खेल किट लेने के लिए करते हैं। शुरुआत में विभाग तीन माह बाद राशि जारी करता है।