फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्विक रिस्पांस देने में डायल 112 व दमकल विभाग सबसे तेज, एंबुलेंस कंट्रोल रूम में नहीं लगी कॉल

Tue, 12 Sep 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिला हेल्पलाइन नंबर पर मिले रिस्पॉन्स का स्क्रीनशॉट।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबरों में क्विक रिस्पांस देने में पुलिस की डायल 112 व दमकल विभाग की 101 सेवाएं सराहनीय हैं। वहीं, बिजली निगम व महिला हेल्प लाइन नंबरों पर काफी प्रयासों के बाद ही बात हो पाती है। इनके अलावा एंबुलेंस सेवा के हेल्पलाइन नंबर 102 पर बार-बार प्रयास के बावजूद भी कॉल नहीं लग पाई। सोमवार को संवाददाता द्वारा हेल्पलाइन नंबर सुविधा की रियल्टी चेक करने पर ये तथ्य सामने आए।
विज्ञापन


- जानिये...किस विभाग के हेल्पलाइन नंबर से क्या मिला रिस्पॉन्स
- डायल 112 पर मांगी मदद, 5 मिनट बाद ईआरवी की आई कॉल
संवाददाता ने डायल 112 पर कॉल की। इस कॉल के जरिये कुछ जानकारी मांगी गई और इसके बाद पांच मिनट बाद ही संबंधित क्षेत्र की ईआरवी ने संवाददाता को बैक कॉल कर जानकारी मांग ली।

-101 पर कॉल करने पर 64 सेकेंड के अंदर दिया दमकल विभाग का नंबर
संवाददाता ने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर 101 पर कॉल की। करीब 64 सेकेंड के अंदर हेल्पलाइन के जरिये दादरी दमकल विभाग का नंबर मिल गया। जब इन नंबरों पर संपर्क किया गया तो सकारात्मक जवाब मिला।
विज्ञापन


- बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर भी मिली मदद
बिजली निगम की ओर से सहायता के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर कॉल की गई तो महज एक मिनट 9 सेकेंड में ही मांगी गई जानकारी मिल गई। इसके जरिये दादरी निगम कार्यालय का नंबर भी उपलब्ध हुआ।

- महिला हेल्पलाइन नंबर का रिस्पॉन्स भी रहा ठीक
संवाददाता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल की तो तत्काल काॅल रिसीव की गई। इसके बाद दादरी महिला थाना का नंबर भी आगामी मदद के लिए मुहैया करवाया गया। एक मिनट 19 सेकेंड के अंदर ये प्रक्रिया पूरी की गई।

- दो बार प्रयास करने के बाद भी एंबुलेंस कंट्रोल रूम में नहीं हो पाई बात
102 एबुलेंस सेवा के लिए कॉल की गई तो दो मिनट में दो बार प्रयास करने के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में स्पष्ट है कि आमजन के लिए एबुलेंस की सेवाएं लेना किसी चुनौती से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें