फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तहसीलदार की नियुक्ति न होने पर दिया धरना

Fri, 05 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के बाहर धरना देते सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। राजस्व विभाग में तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति न करने पर वीरवार को चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

कस्बे के जुई रोड स्थित तहसील परिसर में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीव श्योराण ने कहा कि तहसीलदार का पद रिक्त होने से पिछले डेढ़ माह से कामकाज बाधित हो रहा है।
प्रशासन कोई कदम उठाकर चार दिन बाद भी लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढड़ा उपमंडल के साथ हर मामले में सौतेला व्यवहार कर रहा है। राजस्व, भूमि संबंधी केस की सुनवाई तो दूर भूमि की रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में उपायुक्त व एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद भी तहसीलदार की तैनाती नहीं हो सकी है। भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि सरकार बाढड़ा को उपमंडल बनाकर झूठी वाहवाही लूट रही है। यहां तहसीलदार, बीडीपीओ, एसडीओ के पद रिक्त हैं। इस अवसर पर भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, अधिवक्ता अनिल मान, अशोक श्योराण, नंबरदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबीर हंसावास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें